स्कूल बस की चपेट में आकर 2 साल की मासूम की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
० मानपुर के घोटिया गांव में दर्दनाक हादसा, चालक मौके से फरार; मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस मौके पर मोहला-मानपुर। मोहला-मानपुर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। स्कूल बस की चपेट में आने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, मानपुर ब्लॉक के खडगांव थाना क्षेत्र के ग्राम घोटिया में फ्लॉवर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस बच्चों को लेने पहुंची थी। इसी दौरान दो वर्षीय युवानसी नरेटी बस की चपेट में आ गई, […]



