भाजपा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा, सांसद रूपकुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष; दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया की कमान

  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अगुवाई में पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और केंद्रीय टीम का ऐलान किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ से महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की कमान महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी के साथ रूपकुमारी चौधरी की भूमिका अब राष्ट्रीय स्तर पर और महत्वपूर्ण हो गई है। पार्टी के महिला संगठन को मजबूत करने और […]

छत्तीसगढ़ में मां-बेटी का डबल मर्डर: दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर महिला की हत्या, रोती बच्ची को भी मार डाला; 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने 21 दिन बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। छापरपानी (लैलूंगा) पुलिस ने 40 वर्षीय महिला और उसकी 10 महीने की मासूम बेटी की हत्या के आरोप में 65 वर्षीय भिखारीराम नागवंशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसने ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के दौरान बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। दोनों के शव 16 जुलाई को एक खेत में बने बोर मकान से बरामद हुए थे। घटना के बाद पुलिस […]

छत्तीसगढ़ बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन का हुआ 5वा त्रैवार्षिक अधिवेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन का 5वा त्रैवार्षिक अधिवेशन गरिमापूर्ण माहौल में रायपुर के होटल ग्रैंड इम्पीरिया वीआईपी रोड में संपन्न हुआ जिसके उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि एआईबीईए के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड सी एच वेंकटाचलम थे, विशेष अतिथि के रूप में एआईबीओए के छत्तीसगढ़ प्रदेश के चेयरमैन कॉमरेड एस के मुखर्जी (पप्पू दादा) थे एवं स्वागत समिति के अध्यक्ष कॉमरेड अनिल साखरकर थे। सर्वप्रथम अतिथियों कों मंच पर बैठाया गया एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया । दीप प्रज्वलन के पश्चात एआईबीईए के भूतपूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी कॉमरेड परवाना,कॉमरेड प्रभातकार एवं कॉमरेड तारकेश्वर चक्रवर्ती के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । पुष्पांजलि अर्पण के पश्चात अतिथियों के स्वागत की […]

छत्तीसगढ़ “SANKALP” बजट 2026-27: इंद्रावती बैराज से लेकर 250 महतारी सदन तक, बड़े विकास प्रावधान

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। ज्ञान और गति के बाद इस बार बजट की थीम “संकल्प” पर आधारित है। संकल्प का मतलब S – समावेशी विकास A – अधोसंरचना N – निवेश K – कुशल मानव संसाधन A – अन्त्योदय L – लाइवलीहुड P – पॉलिसी से परिणाम तक प्रमुख प्रावधान इंद्रावती बैराज: मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से निर्माण, 68 करोड़ की स्वीकृति 250 महतारी सदन: 75 करोड़ का प्रावधान बस्तर और सरगुजा में डॉक्टर भर्ती और रोड कनेक्टिविटी बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा: 10 करोड़ का प्रावधान बूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन […]

छत्तीसगढ़ से सतनामी समाज के प्रतिनिधि को राज्यसभा भेजने की मांग

रायपुर। सतनामी समाज ने छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा को दो सीटों में से एक सीट से सतनामी समाज के प्रतिनिधि को भेजने की मांग की है। समाज ने इसके लिए बैठक कर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों से आग्रह किया है। सतनामी समाज का कहना है कि राज्य सतनामी समाज की आबादी करीब 50 लाख है, उसके मुताबिक़ प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। अभी राज्य में अनुसूचित जाति के लिए लोकसभा की एक सीट आरक्षित है। सतनामी समाज ने कहा है कि भाजपा ने भूषणलाल जांगड़े को राज्य सभा में भेजा था , उसके बाद समाज का कोई प्रतिनिधि राज्यसभा में नहीं गया है। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश […]

छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा निर्णय: कोई छात्र नहीं होगा फेल , मिलेगा दोबारा मौका

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जारी समय-सारणी के अनुसार कक्षा 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से प्रारंभ होगी, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से आयोजित की जाएगी। दोनों ही परीक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी। इस सत्र से राज्य में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत कराई जा रही हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को राहत देने वाला फैसला स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष किसी भी छात्र […]

छत्तीसगढ़ के निशानेबाज दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन का चयन ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में

  रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल संघ (CPRA) के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि राज्य के प्रतिभाशाली निशानेबाज श्री दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित ISSF जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता 2026 के लिए हुआ है, जो मिस्र की राजधानी Cairo में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय राइफल संघ भारत (NRAI) द्वारा जारी चयन सूची के अनुसार, श्री दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन का चयन 10 मीटर एयर राइफल (जूनियर पुरुष) स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। यह चयन उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्राप्त उपलब्धियों का प्रतिफल है। यह उपलब्धि न केवल श्री दिव्यांशु […]

छत्तीसगढ़ में गर्मी से पहले बिजली सुधार अभियान, मार्च–अप्रैल में फीडर मेंटेनेंस से कटौती

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी द्वारा प्रदेशभर के बिजली फीडरों का मेंटेनेंस किया जाएगा, जिसके चलते मार्च और अप्रैल महीने में कई इलाकों में रोजाना चार से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है। प्रदेश में लगभग 5,500 बिजली फीडर हैं। पॉवर कंपनी ने बताया कि यह रखरखाव कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। हर दिन 100 से अधिक फीडरों में मेंटेनेंस किया जाएगा, ताकि गर्मी के चरम समय में बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहे। मेंटेनेंस का काम सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में […]

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति देने हेतु एमएसएमई संघों की प्रथम इंडस्ट्रियल कमेटी की हुई बैठक

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख एमएसएमई संघों की प्रथम इंडस्ट्रियल कमेटी बैठक 27 जनवरी को उद्योग भवन, रायपुर में हुई । बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CSIDC) के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने की । बैठक में उद्योग विभाग एवं CSIDC के उद्योग संचालक प्रभात मलिक,CSIDC के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार , CSIDC के कार्यकारी निदेशक संतोष भगत , तथा CSIDC मुख्य महाप्रबंधक ओ.पी. बंजारे उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्य के 8 प्रमुख एमएसएमई संघों के 11 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में औद्योगिक विकास की समीक्षा करना तथा औद्योगिक वृद्धि को और अधिक गति देने के लिए एमएसएमई संघों से रचनात्मक सुझाव […]

छत्तीसगढ़ को मिलेगा फिल्म निर्माण का नया केंद्र, चित्रोत्पला फिल्म सिटी का भूमिपूजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रचनात्मक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के ग्राम माना–तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी एवं ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर का विधिवत भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को नई गति देगी और राज्य को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में देश-दुनिया में विशेष पहचान दिलाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह प्रदेश का वर्षों पुराना सपना है, जो अब साकार हो रहा है। फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर से युवाओं, कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध […]