#प्रदेश

छत्तीसगढ़ में अब शादी करने वाले दंपति के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना हुआ जरूरी,यहां करवा सकते है आप अपना पंजीयन

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब शादियों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। प्रशासन की ओर से इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार जिन दंपती का विवाह 29 जनवरी 2016 के बाद हुआ है, उन्हें निर्धारित समयसीमा के अंदर अनिवार्य रूप से विवाह पंजीयन कराना होगा।

सरकार का उद्देश्य

सरकार का इसके पीछे उद्देश्य यह है कि इससे फर्जी एवं दिखावटी शादियों पर रोक लग सकती है और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर नियंत्रण होगा और महिलाओं के कानूनी अधिकार मजबूत होंगें। आप विवाह का पंजीयन नगर निगम,नगर पालिका, जनपद पंचायत या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करवा सकते हैं।