BRICS Summit: PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- वैश्विक मंच पर एकता को नतीजों में बदलने का समय; ग्लोबल गवर्नेंस में सुधार जरूरी

नई दिल्ली। दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के साथ सम्मेलन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने BRICS के 20 साल के सफर, संगठन की उपलब्धियों और अगले दो दशकों की प्राथमिकताओं पर विस्तार से बात की। पीएम मोदी ने कहा कि अब BRICS की एकता और आपसी सहमति को वैश्विक मंच पर ठोस परिणामों में बदलने का वक्त आ गया है। 20 साल में BRICS ने बनाई वैश्विक पहचान प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों में BRICS ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान कायम की है। संगठन की सबसे बड़ी ताकत यह है कि इसके सदस्य […]

7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से होगी अहम मुलाकात; सीमा विवाद से उड़ान सेवा तक कई मुद्दों पर नजर

  नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। करीब सात साल बाद चीनी राष्ट्रपति का भारत दौरा हो रहा है, ऐसे में इस मुलाकात को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। शी जिनपिंग इससे पहले 2019 में चेन्नई के पास मामल्लापुरम में आयोजित अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में भारत आए थे। इस बार उनके साथ चीन का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा है। इसमें सीपीसी पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के […]

PM मोदी का बड़ा बयान: BRICS देशों की आर्थिक ताकत दुनिया से दोगुनी रफ्तार से बढ़ी

  नई दिल्ली। BRICS Business Forum को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस वर्ष BRICS अपने गठन के 20 साल पूरे कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2006 में जब इस समूह की शुरुआत हुई थी, तब इसमें केवल चार देश शामिल थे। आज BRICS और BRICS पार्टनर्स को मिलाकर यह 21 देशों का परिवार बन चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान में BRICS देश दुनिया की करीब 50 प्रतिशत आबादी, 40 प्रतिशत GDP और 25 प्रतिशत से अधिक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। ग्लोबल GDP से कहीं तेज बढ़ी BRICS की ताकत प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों में जहां दुनिया की […]

BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, 17 हजार से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; नई दिल्ली जिला सील

० 12-13 सितंबर को होगा 18वां BRICS शिखर सम्मेलन, सुरक्षा के चलते 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में कड़े प्रतिबंध नई दिल्ली। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले राजधानी दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर राज्य मंत्री और गोंडा सांसद केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पुतिन के भारत आगमन का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने भारत-रूस संबंधों को बहुआयामी और दीर्घकालिक बताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर आधारित […]

गलवान के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे मोदी-जिनपिंग? BRICS में शी जिनपिंग के भारत आने की चर्चा, दुनिया की नजर दिल्ली पर

नई दिल्ली। भारत और चीन के रिश्तों में लंबे समय से जारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच औपचारिक द्विपक्षीय मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शी जिनपिंग 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार को नई दिल्ली पहुंच सकते हैं। अगर जिनपिंग भारत आते हैं तो गलवान घाटी में 2020 की हिंसक झड़प के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा। हालांकि, दोनों देशों की ओर से अभी तक संभावित द्विपक्षीय बैठक को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। BRICS सम्मेलन बनेगा मुलाकात का मंच भारत […]

SCO Summit: पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की मुलाकात, पश्चिम एशिया संकट समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  बिश्केक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ईरान संबंधों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और आपसी हित से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी हुई बातचीत दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पश्चिम एशिया में तनाव और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। इससे पहले जून में भी पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान पेजेश्कियन ने क्षेत्र में […]

रेलवे से हाईवे तक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: मोदी कैबिनेट ने 13,041 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी

  नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए 13,041 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी। सरकार के मुताबिक, इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी मजबूत होगी, परिवहन क्षमता बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इन रेल परियोजनाओं को मिली मंजूरी सरकार ने पूर्वी और दक्षिणी भारत में रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। इसके तहत कई महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी। खड़गपुर-भद्रक (रणिताल) चौथी लाइन — 3,352 करोड़ रुपये […]

Weather Alert Today: IMD का कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, अगले कुछ घंटों में आंधी, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

  नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को देश के कई राज्यों के लिए जिलेवार मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग ने अगले 2 से 3 घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज आंधी, भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। पंजाब के पटियाला में रेड अलर्ट आईएमडी ने पंजाब के पटियाला जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका […]

लोकसभा से पास हुआ ‘वंदे मातरम् बिल’, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर 3 साल तक की सजा का प्रावधान

० राज्यसभा के बाद लोकसभा से भी मिली मंजूरी, राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद बनेगा कानून नई दिल्ली। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 (National Honour Amendment Bill, 2026), जिसे ‘वंदे मातरम् बिल’ के नाम से भी जाना जा रहा है, गुरुवार को लोकसभा से पारित हो गया। विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने विधेयक को सदन से मंजूरी दिलाई। बिल पारित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 31 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले यह विधेयक 29 जुलाई को राज्यसभा से भी पारित हो चुका है। अब दोनों सदनों से मंजूरी मिलने के बाद इसे राष्ट्रपति […]

सब्सिडी विवाद के बाद केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने लौटाए ₹99 लाख, संसद में सरकार ने किया खुलासा

० लोकसभा में सरकार ने दी जानकारी, कहा- नियमों के तहत मिली थी सहायता; हितों के टकराव पर कोई अलग प्रावधान नहीं नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा संरक्षित खेती के लिए प्राप्त ₹99 लाख की सरकारी सब्सिडी लौटाने का मामला बुधवार को संसद में उठा। केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया कि विवाद सामने आने के बाद भागीरथ चौधरी ने पूरी अनुदान राशि संबंधित बैंक में जमा करा दी है, जिसे राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) को वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है। दरअसल, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की संरक्षित खेती योजना के तहत पात्र किसानों को परियोजना लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम ₹1 करोड़ तक […]