शराब घोटाला केस में ED का बड़ा एक्शन, जेल से लाकर रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार; कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड दी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को ED ने रामगोपाल को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से बाहर लाकर विशेष अदालत में पेश किया। जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर करते हुए उन्हें ED की हिरासत में भेज दिया। रामगोपाल अग्रवाल को अब 17 अगस्त को कोर्ट में दोबारा पेश किया जाएगा। 16 अगस्त को रविवार होने के कारण उस दिन कोर्ट की नियमित कार्यवाही नहीं होगी। शराब घोटाले के पैसे को एडजस्ट करने का आरोप ED के […]

सेक्स CD कांड: पूर्व CM भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, CBI कोर्ट की कार्यवाही पर रोक

  ० विशेष अदालत के आरोप तय करने संबंधी आदेश को दी थी चुनौती, हाईकोर्ट ने सुनवाई तक ट्रायल पर लगाई रोक   बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुचर्चित सेक्स CD कांड मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट ने CBI की विशेष अदालत में उनके खिलाफ चल रही आगे की न्यायिक कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह अंतरिम आदेश जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान पारित किया। विशेष अदालत के आदेश को दी थी चुनौती भूपेश बघेल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 24 जनवरी 2026 को CBI की विशेष अदालत द्वारा पारित उस आदेश को चुनौती […]

‘केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल’, भूपेश बघेल का साय सरकार और केंद्र पर तीखा हमला

  ० खेती, खाद संकट, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्मार्ट मीटर और युवाओं पर कार्रवाई समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव Bhupesh Baghel ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने खेती, खाद संकट, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और युवाओं पर कार्रवाई जैसे कई मुद्दों को उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। खेती और खाद संकट पर सरकार को घेरा भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में खंड वर्षा से खेती प्रभावित हुई है, लेकिन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के पास […]

शराब घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी, कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल

  ० EOW-ED ने मनी लॉन्ड्रिंग और करोड़ों रुपये के ट्रांसफर का लगाया आरोप, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक कार्रवाई रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता रायपुर कोर्ट पहुंचे और रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। अदालत परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेश बघेल ने राज्य और केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा […]

खम्हारडीह थाना पहुंची कांग्रेस, BJP नेताओं पर काउंटर FIR की मांग; भूपेश बोले- सरकारें आती-जाती हैं

  ० कांग्रेस भवन घेराव के दौरान हुए विवाद को लेकर थाने के बाहर धरना, दीपक बैज ने सौंपी शिकायत; पुलिस से कार्रवाई की मांग रायपुर। कांग्रेस भवन घेराव के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव के बाद राजधानी रायपुर में सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए उनके खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर गुरुवार शाम खम्हारडीह थाने का घेराव किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शाम करीब साढ़े छह बजे खम्हारडीह थाने पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेताओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पत्थरबाजी और अभद्र व्यवहार का आरोप […]

शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने की याचिकाएं खारिज

  ० ईडी और राज्य सरकार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जमानत रद्द करना सामान्य प्रक्रिया नहीं; हाईकोर्ट की ईओडब्ल्यू पर की गई टिप्पणियां हटाईं   नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उनकी जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ED) और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाओं को खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने की। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जमानत आदेशों को नियमित रूप से चुनौती दिए जाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर […]

दिल्ली में राहुल-भूपेश की हिरासत पर रायपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, लोकभवन घेराव की कोशिश

  ० अंबेडकर चौक से निकला मार्च, पुलिस ने रोका; धक्का-मुक्की के बाद कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठे रायपुर। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पर जुटे और लोकभवन घेराव के लिए मार्च निकाला। लोकभवन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और […]

विधानसभा में फर्जी ग्रामसभा प्रस्तावों पर बवाल, भूपेश बघेल ने उठाए सवाल; विपक्ष का वॉकआउट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को फर्जी ग्रामसभा प्रस्तावों के आधार पर उद्योग स्थापना का मुद्दा गरमा गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और संबंधित कंपनियों को आवंटित जमीन निरस्त करने की मांग की। सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। अल्दा और देवरी-घुलघुल का मामला उठा भूपेश बघेल ने सदन में ग्राम अल्दा और देवरी-घुलघुल में उद्योग स्थापना के लिए कथित फर्जी ग्रामसभा प्रस्तावों का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामसभा के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उद्योगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई। सरकार ने क्या दिया जवाब? […]

नकटी में उजड़े आशियानों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, दीपक बैज-भूपेश बघेल ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

  रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों से मिलने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। नेताओं ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया और राज्य सरकार की कार्रवाई को गरीब विरोधी बताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नकटी के ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 40 वर्षों से यहां रह रहे गरीब परिवारों के घर उजाड़ दिए गए, जबकि सरकार बड़े प्रोजेक्ट और कॉलोनियों के लिए सस्ती दरों पर जमीन आवंटित […]

राहुल गांधी ने नया रायपुर के मैगी पॉइंट पर लिया चाय-मैगी का स्वाद, काफिला अचानक रुकने से लोग हुए उत्साहित

  ० संगठन शिविर से लौटते वक्त किया अनौपचारिक पड़ाव, कांग्रेस नेताओं के साथ बिताए कुछ पल रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद एयरपोर्ट लौटते समय उनका काफिला अचानक नया रायपुर स्थित मैगी पॉइंट पर रुक गया, जहां उन्होंने चाय और मैगी का आनंद लिया। राहुल गांधी दिनभर कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारियों और नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए मैगी पॉइंट पर रुककर सहज और […]