#प्रदेश

अज्ञात लोगों ने की पत्थरबाजी…बीजेपी विधायक लता उसेंडी के भाई की गाड़ी पर हमला

Advertisement Carousel

कोण्डागांव। कोंडागांव से बीजेपी विधायक लता उसेंडी के भाई जसकेतु उसेंडी की कार पर अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी है। नपा उपाध्यक्ष जसकेतु पर हुए इस हमले की शिकायत केशकाल थाने में की गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।



 

जानकारी के अनुसार, जसकेतु उसेंडी शुक्रवार के दिन रायपुर से कोंडागांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पर NH-30 मस्सूककोड़ा और चिचड़ीनाला के बीच अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इस घटना के बाद जसकेतु उसेंडी केशकाल थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई है।