Gariaband News: स्कूल में शराब पार्टी करने वाले दो शिक्षक निलंबित, वायरल वीडियो पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

  गरियाबंद के मैनपुर विकासखंड स्थित देवझर (अमली) स्कूल में शराब पीते दिखे दो शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई। गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैनपुर विकासखंड के देवझर (अमली) स्कूल में शराब पार्टी करने वाले दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। दोनों शिक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने यह कदम उठाया। स्कूल कार्यालय में शराब पीते कैमरे में कैद हुए शिक्षक जानकारी के अनुसार, मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) के शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और […]

वीर बाल दिवस पर ऐतिहासिक वीर बाल रैली, 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने किया शौर्य का प्रदर्शन रायपुर।

वीर बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित ऐतिहासिक वीर बाल रैली में स्कूली विद्यार्थियों, छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, खेल संघों एवं शौर्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सात हजार से अधिक की संख्या में बच्चे हाथों में शौर्य का नारा लिए तख्तियां थामे, सिर पर केसरिया रुमाल बांधे हुए जब सड़कों पर निकले, तो रैली का दृश्य देखते ही बन रहा था। रैली में विशेष रूप से सिक्ख समाज द्वारा मार्शल आर्ट गतका का भव्य प्रदर्शन किया गया, जिसमें राजवीर एवं उनकी टीम ने अद्भुत साहस और अनुशासन का परिचय दिया। इसके साथ ही मंच पर किक बॉक्सिंग, कराटे एवं अन्य शौर्य […]