केंद्रीय बजट : सोने में 3 और चांदी में 9 फीसदी की गिरावट, देखिए भाव… शेयर बाज़ार भी हुआ डाउन
दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 के पेश होने के बाद सोने, चांदी और शेयर बाजार में गिरावट देखने में आई है। सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोना अपने ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे आ गया है और चांदी में भी काफ़ी क्रैश देखा गया है। इसी तरह, शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई और मार्केट काफ़ी नीचे गए हैं।
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, MCX पर सोना करीब 3.05 प्रतिशत गिरकर ₹1,46,900 प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 9 फीसदी की गिरावट के साथ ₹2,65,652 प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि सोने-चाँदी में पिछले हफ़्ते लगातार हल्की गिरावट चली है।
बजट भाषण के दौरान और उसके बाद शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 1600 से 2300 अंकों तक और निफ्टी भी करीब 550 अंक से अधिक गिर गया। विश्लेषकों का दावा है कि फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% करने के ऐलान ने निवेशकों का मूड बिगाड़ दिया और इसीलिए बिकवाली तेज हो गई।





