#मनोरंजन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 फरवरी को होंगे एक-दूजे के, मीडिया रिपोर्ट्स ने फैंस को दिया सरप्राइज

Advertisement Carousel

एंटरटेनमेंट न्यूज़। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा है। हर कोई टॉलीवुड के मोस्ट लवेबल लवबर्ड्स की शादी देखने को बेचैन है। लेटेस्ट वायरल वीडियोज और रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि कपल 2 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे और इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

तान्या नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो डेकोरेशन दिखाते हुए ये कह रही है कि सिटी पैलेस में सजावट का काम चल रहा है। रश्मिका और विजय 2 फरवरी को शादी करने वाले हैं। वीडियो क्लिप में विशाल झूमर, भव्य मंच, फूलों की सजावट और कई कर्मचारी जोरों-शोरों से काम करते दिखाई दे रहे हैं। इस खबर के बाद से रश्मिका और विजय के फैंस के बीच एक्साइटमेंट है। हालांकि इस खबर की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

शादी की खबरों के बीच, शुक्रवार रात रश्मिका मुंबई एयरपोर्ट पर नजर स्पॉट हुईं। पैपराजी से बातचीत के दौरान, एक कैमरामैन ने रश्मिका से पूछा, “हमें इनवाइट नहीं कर रही हो आप?” रश्मिका शरमा गईं और ऐसा दिखाया जैसे उन्हें पैपराजी का इशारा समझ ही नहीं आया हो, हंसते हुए उन्होंने जवाब दिया, “किस बात के लिए?” जब पैपराजी ने जोर देकर कहा कि वह समझ गई हैं कि उनका क्या मतलब है, तो अभिनेत्री ने तुरंत विषय बदल दिया और कहा, “फिल्म की रिलीज़ अभी तो…कुछ करना पड़ेगा।”