#प्रदेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल दे रहे अभिभाषण, देखिए LIVE

Advertisement Carousel

रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। सदन में राज्यपाल अभिभाषण दे रहे हैं। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 9 फरवरी को बजट पेश करेंगे। बजट सत्र एक मार्च तक चलेगा।



ई-विधान ऐप मिलेगी जानकारी : डॉ रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा की वेबसाइट को 40 से ज्यादा कैटेगरी में अपडेट किया गया है। उन्होंने बताया कि सारी जानकारी अब मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी। इसके लिए ई-विधान नाम से ऐप तैयार किया गया है। इसमें भाषण, बजट के आर्थिक सर्वेक्षण, अनुदान की मांगों की जानकारी, विधेयक सहित अन्य जानकारी मिलेगी।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/0qWqijSt0Ds