#देश-विदेश

चंपई सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, जाने क्या है विधानसभा सीटों का गणित

Advertisement Carousel

रांची। झारखंड में आज फ्लोर टेस्ट होने को है। नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के लिए यह कड़े इम्तिहान की घड़ी है। बहुमत परीक्षण के लिए झारखंड विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।



आज सदन में चंपई सोरेन को बहुमत साबित करने के लिए 41 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। झामुमो का दावा है कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है। वहीं भाजपा सहयोगियों के पास 32 विधायक हैं। बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीट है जिसमें एक सीट खाली है।