Close

भाभी की हत्या: देवर ने ममेरे भाई के साथ मिलकर घोंटा गला..मृतका से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। देवर ने भाभी को पहले जमकर दारू पिलाया। उसके बाद गला दबाकर उसे की नींद सुला दी। आरोपी देवर ने ममेरे भाई के साथ मिलकर भाभी की लाश के साथ रेप किया। पुलिस ने मामले में नाबालिग देवर समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूरी वारदात को अंजाम राजपुर थाना क्षेत्र के हरीतिमा के जंगल में दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका सितावती ने मनोज नाम के शख्स के साथ विवाह किया था। शादी होने के बाद मनोज अपने दिव्यांग भाई और बूढी मां पर ध्यान नहीं देता था। इसी बात से उसका भाई हमेशा नाराज रहता था।  पार्टी करने के बाद जब उन्हें लगा कि उसकी भाभी पूरी तरह से नशे में है तो दोनों ने पहले गला दबाकर उसकी हत्या की फिर शव के साथ दुष्कर्म किया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद मृतिका का मोबाइल आरोपियों ने अपने पास ही रख लिया। पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद से मामले को सुलझा लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना के दिन दिव्यांग अपचारी बालक ने अपनी भाभी से कहा कि जंगल मे पिकनिक मनाने चलना है। इस पिकनिक में उसने अपने ममेरे भाई कृष्णा सोनहा को भी सूरजपुर से बुलाया था। जिसके बाद दोनों ने 2 बॉटल दारू लिया और मुर्गा साथ में लेकर जंगल गए और वहां जमकर पिकनिक मनाया।

scroll to top