Naxal Encounter : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ जारी, 3 नक्सली को किया ढेर
बीजापुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर शुक्रवार सुबह से नक्सली और सुरक्षा बल के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में 3 नक्सलियों के मारे जाने और मुठभेड़ स्थल से AK-47 और एक इंसास राइफल बरामद होने की भी खबर सामने आ रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टी होना बाकी है. दोनों तरफ से लगातार रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस के विशेष दस्ता सी-60 ने नक्सलियों के खिलाफ यह ऑपरेशन शुरू किया था.
अबूझमाड़ के दुर्गम इलाके में सर्चिंग और डोमिनेटिंग ऑपरेशन के दौरान उन्हें नक्सलियों की मौजूदगी के पुख्ता सबूत मिले. इसके बाद से ही लगातार पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बता दें, अबूझमाड़ का इलाका लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का गढ़ माना जाता रहा है. जहां सुरक्षाबलों को हर कदम पर चुनौती का सामना करना पड़ता रहा है. फिलहाल पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर सघन तलाशी अभियान जारी है. सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और ऑपरेशन के पूरा होने के बाद ही स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है.




