कुंभ मेला में दंडी स्वामी करेंगे 13 फरवरी को सरस्वती यज्ञ, छात्र-छात्रा होंगे शामिल
राजिम। कुंभ कल्प मेला में श्री चक्रमहामेरू पीठाधीश्वर सच्चिदानंद तीर्थ दंडी स्वामी की कुटिया में 13 फरवरी को सुबह 9 बजे से 11:00 बजे तक मां सरस्वती यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों सहित श्रद्धालु भाग लेंगे। इस मौके पर प्रसादी वितरण किया जाएगा।
दंडी स्वामी महाराज जी ने बताया कि इस पवित्र यज्ञ का उद्देश्य भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना तथा समाज, परिवार व राष्ट्र के लिए एक आदर्श नागरिक का निर्माण करने के साथ-साथ धर्म, अध्यात्म व नैतिकता का विकास करना है और उनके आत्म-सम्मान को विकसित करना है तथा संस्कृति का परिचय कराना है। यज्ञ के माध्यम से बच्चों को अपने धर्म व संस्कृति का महत्व पता चलता है। स्वामी जी ने बताया कि यज्ञ की तैयारी कर ली गयी है।





