Close

डिप्टी सीएम की पत्नी का निधन

शिमला। हिमांचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन हो गया है। उपमुख्यमंत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री को देर रात सीने में दर्द की शिकायत थी। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक पेज के जरिए दी है। उपमुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारी प्रिय सिम्मी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़कर चली गईं। डिप्टी सीएम की पत्नी सिम्मी को शुक्रवार रात अचानक उनके दिल में दर्द हुआ। आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाया गया।

डॉक्टर्स ने उन्हें फर्स्ट एड देकर चंडीगढ़ रेफर कर दिया। देर शाम उन्हें चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ऐंबुलेंस के अंदर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत की जानकारी देते हुए अपने फेसबुक पेज में लिखा, हमारी प्रिय सिम्मी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़ कर चली गईं।’ डॉ. सिम्मी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्मिक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

वही मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी के निधन पर हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी की धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री जी के निधन की सूचना एक वज्रपात से कम नहीं है। इस दुखद समाचार से मैं बहुत व्यथित हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को स्वर्ग में स्थान दे व परिवार जनों और परिजनों को इस दारुण दुःख को सहने की शक्ति दें।’

scroll to top