#प्रदेश

बैजनाथपारा में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर अभियान, सड़कों से कब्ज़ा हटाया

Advertisement Carousel

रायपुर। राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा वार्ड में गुरुवार को नगर निगम ने बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई की। महबूबिया चौक के आसपास की सड़कों पर निगम की टीमों ने अचानक पहुंचकर छोटे ठेले और खोमचों का कब्ज़ा हटाया।

नगर निगम का अमला कार्रवाई के दौरान कब्ज़ा किए गए सामान को जब्त कर रहा है ताकि भविष्य में दोबारा कब्ज़ा न हो। अधिकारियों के अनुसार, पहले भी छोटे-मोटे अभियान किए गए, लेकिन कब्ज़े अक्सर तुरंत लौट आते थे। इस बार एकसाथ कार्रवाई की गई ताकि स्थायी समाधान निकल सके।

इस वार्ड की पार्षद कांग्रेस की अर्जुमन ढेबर हैं, जो पूर्व मेयर एजाज़ ढेबर की पत्नी हैं। नगर निगम की ओर से इस कार्रवाई पर आधिकारिक प्रेस नोट जारी होने की प्रतीक्षा है।