कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में विकसित भारत बजट क्वेस्ट 2026 पर हुआ कार्यक्रम
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में बजट 2026 के परिपेक्ष्य में ” विकसित भारत बजट क्वेस्ट 2026″ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य “मेरा भारत” के माध्यम से युवाओं को नीति निर्माण, विमर्श एवं राष्ट्रीय विकास की प्रक्रियाओं से सक्रिय रूप में जोड़ना रहा। माई भारत पोर्टल पर केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित राष्ट्रीय आनलाइन क्विज आयोजित की गई है। इसी संदर्भ में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इस क्विज में जोड़ा जा रहा है।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संभागायुक्त महादेव कावरे (आईएएस) ने कहा कि बजट की ज्यादा से ज्यादा जानकारी युवाओं को होनी ही चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट का निर्माण मातृशक्ति एवं युवाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री सुनील कुमार शर्मा ने समस्त विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में क्विज से जुड़कर पंजीकृत होने के लिए प्रेरित किया। पत्रकारिता के छात्र होने के नाते उन्हें सभी विषयों की जानकारी रखने एवं ऐसे समस्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु निर्देश देते हुए नेतृत्व क्षमता का निर्माण करने पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित रायपुर संभाग की उपायुक्त श्रीमती ज्योति सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बजट के संदर्भ में जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी एवं आईटी विभाग के विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र खण्डेलवाल ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के श्री पंकज नयन पाण्डेय, डा. नृपेन्द्र कुमार शर्मा, डा. आशुतोष मंडावी, डा. राजेन्द्र मोहंती, अतिथि व्याख्याता, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।





