#धार्मिक

आज का राशिफल 14 फरवरी : मेष, सिंह और धनु राशि वालों को अपनी ऊर्जा और रचनात्मक क्षमता का लाभ मिल सकता है

Advertisement Carousel

मेष राशि, नई प्लानिंग सफल रहेगी
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ‘एम्बिशन और प्रोग्रेस’ का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव में बैठकर आपको करियर में सुपर एक्टिव और जिम्मेदार बना रहे हैं। आज आपका उत्साह चरम पर रहेगा। सावधानी इसमें बरतें कि ओवर-कॉन्फिडेंस या जल्दबाजी में बड़े फैसले न लें। तुरंत परिणाम की चाहत आपको बेवजह तनाव दे सकती है। करियर में आपकी लीडरशिप की सराहना होगी और नई प्लानिंग सफल रहेगी। लव लाइफ में ईमानदारी और गहरी बातचीत से रिश्ता मजबूत होगा।​
उपाय: सुबह के समय डीप ब्रीदिंग या मेडिटेशन करें और शुक्रगुजार रहें। लकी नंबर: 9 | लकी कलर: ब्राइट रेड

वृषभ राशि,नकारात्मक बातों को पकड़कर न बैठें
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन ‘स्थिरता और व्यावहारिक उपलब्धि’ का है। लग्न स्वामी शुक्रदेव का प्रभाव आपके प्रोफेशनल मान-सम्मान को बढ़ा रहा है। आज आप अपने काम में बहुत दृढ़ रहेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि स्वभाव में ईगो न लाएं और पुरानी नकारात्मक बातों को पकड़कर न बैठें। भावनात्मक रूप से सख्त होना रिश्तों में दूरी ला सकता है। बजट को दोबारा चेक करना जरूरी है। लव लाइफ में पार्टनर के प्रति लचीलापन अपनाएं। सेहत के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें।
उपाय: बातचीत में मधुरता रखें और शांत मन से दिन शुरू करें।लकी नंबर: 6 | लकी कलर: एमराल्ड ग्रीन

मिथुन राशि,सामर्थ्य से ज्यादा काम न करें
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन ‘लर्निंग और नेटवर्किंग’ का है। आपके लग्न स्वामी बुधदेव नौवें भाव में बैठकर आपको फ्यूचर प्लानिंग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स उत्तम रहेंगी । सावधानी इसमें बरतें कि सामर्थ्य से ज्यादा काम न करें , वरना मानसिक थकान हो सकती है। बिना सोचे-समझे किए गए कमिटमेंट आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। करियर में टीम वर्क से बड़ी सफलता मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ भविष्य की चर्चा सुखद रहेगी।
उपाय: सुबह मेडिटेशन करें और वाणी पर संयम रखें। लकी नंबर: 5 | लकी कलर: आसमानी नीला

कर्क राशि,काम टालने की आदत से बचें
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन का है। चंद्रदेव का गोचर आपको दैनिक कार्यों को व्यवस्थित करने में मदद करेगा। आज आपकी इच्छाशक्ति और इंट्यूशन काफी मजबूत रहेगा। सावधानी इसमें बरतें कि छोटी परेशानियों को दिल पर न लें और काम टालने की आदत से बचें। बहुत ज्यादा इमोशनल होकर फैसले लेना नुकसानदेह हो सकता है। करियर में पेंडिंग काम पूरे होंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। लव लाइफ में आपसी सपोर्ट बढ़ेगा।​
उपाय: सुबह शांत बैठकर आत्म-चिंतन करें और धैर्य रखें।लकी नंबर: 2 | लकी कलर: पर्ल व्हाइट

सिंह राशि,गुस्से को काम के बीच न आने दें
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन ‘क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास’ का है। सूर्यदेव का प्रभाव आपको चुनौतियों का सामना करने की शक्ति दे रहा है। आज आप जोश के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि ईगो और गुस्से को काम के बीच न आने दें। जल्दबाजी में परिणाम पाने की कोशिश आपका तनाव बढ़ा सकती है। करियर में आपके नए आइडियाज की वरिष्ठों द्वारा सराहना होगी। लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और जोश बनाए रखें।
उपाय: दिन की शुरुआत मेडिटेशन से करें और विनम्र बने रहें।लकी नंबर: 1 | लकी कलर: सुनहरा पीला

कन्या राशि,ज्यादा चिंता करने से बचें
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन ‘गहरी सोच और स्पष्टता’ का है। बुधदेव का छठे भाव में होना आपको तर्क और विचार की बेहतर समझ देगा। आज आप किसी भी जटिल कार्य को व्यवस्थित कर लेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि खुद की बहुत ज्यादा आलोचना न करें और परफेक्शन के पीछे सेहत न बिगाड़ें। ज्यादा चिंता करने से बचें। करियर में नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ में समझदारी से बॉन्डिंग मजबूत होगी।
उपाय: डीप ब्रीदिंग की प्रैक्टिस करें और पॉजिटिव सोचें।लकी नंबर: 5 | लकी कलर: ऑलिव ग्रीन

तुला राशि,प्रोफेशनल लाइफ के बीच बढ़िया तालमेल बिठाएंगे
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन ‘हॉर्मोनी और बेहतर प्लानिंग’ का है। शुक्रदेव का प्रभाव आपकी निर्णय लेने की क्षमता को संतुलित बना रहा है। आज आप पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बढ़िया तालमेल बिठाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि अपनी क्षमता से ज्यादा काम का वादा न करें। किसी भी बात पर तुरंत रियेक्ट करने से बचें। करियर में डिप्लोमेसी आपको दूसरों से बेहतर परफॉर्म करने में मदद करेगी। लव लाइफ में शांति और धैर्य बनाए रखें।​
उपाय: सुबह मेडिटेशन करें और शांत मन से दिन शुरू करें।लकी नंबर: 6 | लकी कलर: पेस्टल पिंक

वृश्चिक राशि,फैसलों में जल्दबाजी न करें
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन ‘साहस और आर्थिक समझदारी ‘ का है। मंगलदेव तीसरे भाव में बैठकर आपको रिस्क लेने और नई पहल करने का हौसला दे रहे हैं। आज आप अपनी बात बहुत स्पष्टता से रख पाएंगे। सावधानी इसमें बरतें कि पैसों से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें। बिना प्लानिंग के निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। करियर में आपकी मेहनत और ईमानदारी के शानदार परिणाम मिलेंगे। सेहत के प्रति सजग रहें और हल्का व्यायाम करें।
उपाय: शांत मेडिटेशन करें और फिजूल की बहस से दूर रहें।लकी नंबर: 9 | लकी कलर: गहरा लाल

धनु राशि,ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर गलतियां न करें
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ‘उम्मीद और नई शुरुआत’ का है। चंद्रमा का आपकी ही राशि में होना आपको मानसिक रूप से बहुत ऊर्जावान और पॉजिटिव बनाएगा। शाम तक आप काफी मोटिवेटेड महसूस करेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर गलतियां न करें। दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाना आपको दुखी कर सकता है। करियर में नेटवर्किंग और नए संपर्क आपको सफलता के रास्ते पर ले जायेंगे। लव लाइफ में नया उत्साह और ईमानदारी महसूस होगी। ​
उपाय: सुबह शांत होकर चिंतन करें और धैर्य बनाए रखें। लकी नंबर: 3 | लकी कलर: बैंगनी

मकर राशि,परिवार के लिए भी समय निकालें
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ‘मेहनत और मानसिक मजबूती’ का है। शनिदेव का गोचर आपकी कमिटमेंट और वर्क एथिक्स को नई ऊंचाइयां देगा। आज आप कठिन कार्यों को भी अपनी प्लानिंग से सरल बना लेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि खुद को अकेलेपन से दूर रखें और परिवार के लिए भी समय निकालें। पुरानी बातों को याद कर मूड खराब न करें। करियर में टीम वर्क से आपकी प्रोग्रेस स्थिर रहेगी। फाइनेंस में लॉन्ग-टर्म निवेश पर ध्यान दें ।
उपाय: सुबह के समय मेडिटेशन करें और बातचीत में धैर्य रखें। लकी नंबर: 8 | लकी कलर: चारकोल ग्रे

कुंभ राशि,कन्फ्यूजन बढ़ सकता है
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन ‘सोशल कनेक्शन और नई प्लानिंग’ का है। आपके लग्न स्वामी शनिदेव वाणी और धन के भाव में होकर आपको बहुत ही प्रैक्टिकल सोच दे रहे हैं। आज आप अपने फ्यूचर गोल्स पर गहराई से काम करेंगे। सावधानी इसमें बरतें कि एक साथ कई काम शुरू न करें, वरना कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। जल्दबाजी में खर्च करने से बचें। करियर में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स और पेशेंस ही आपको सफलता दिलाएगी। लव लाइफ में आपसी स्नेह और मधुरता रहेगी।
उपाय: सुबह कुछ देर शांत बैठें और सोच-समझकर ही अपनी बात कहें।लकी नंबर: 4 | लकी कलर: इलेक्ट्रिक ब्लू

मीन राशि,फाइनेंस में बजट पर टिके रहना जरूरी है
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन ‘इमोशनल क्लैरिटी और ग्रोथ’ का है। बृहस्पतिदेव का शुभ प्रभाव आपको मानसिक स्थिरता और सुख प्रदान करेगा। आज आपकी ‘गट फीलिंग’ आपको करियर में सही दिशा दिखाएगी। सावधानी इसमें बरतें कि बहुत ज्यादा संवेदनशील होकर हर काम करने का प्रयास न करें। काम टालने की आदत से आज नुकसान हो सकता है। करियर में आपकी सूझबूझ से कलीग्स प्रभावित होंगे। फाइनेंस में बजट पर टिके रहना जरूरी है। लव लाइफ में आपस में फीलिंग्स शेयर करें।
उपाय: सुबह मेडिटेशन करें और बातचीत में धैर्य बनाए रखें। लकी नंबर: 7| लकी कलर: सी ग्रीन