रामायण के राम अरुण गोविल कल राजिम कुंभ कल्प के मंच में
राजिम। कुंभ कल्प मेला 2026 के अंतिम दिन महाशिवरात्रि के पावन मौके पर मुख्य मंच पर रामायण के राम अरुण गोविल की प्रस्तुति होगी इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ आने की उम्मीद जताई जा रही है जिसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए, इसी तरह से मुख्य मंच पर ही महेश वर्मा के लोक माया की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही बांसुरी वादन एवं गायन के रूप में गितिका बिलासपुर की प्रस्तुति होगी।
स्थानीय नदी मंच में कोकड़ी भारती साहू मानस गायन, भसेरा घनश्याम साहू रामायण, चंपारण शिवनंदन चक्रधारी शिव भजन, चरोदा दुर्ग डॉक्टर संजय देवांगन कबीर भजन, राजिम सेजल शिंदे, शौर्य पटेल लोकगीत, रायपुर प्रशांत नीरज ठाकुर शिव सत्संग सेवा मंडली। इसी तरह से स्थानीय मंच में साल्हेभाटा मंजू रामटेके पंडवानी, रायपुर प्रकाश धीवर जगराता, बलोदाबाजार भाटापारा नीलकंठ साहू खंजरी वादन, चारामा चंद्रशेखर सिहसार लोक नृत्य, गरियाबंद रवि यादव राउत नाचा, संकरी जीवन साहू लोक कला, सिर्रीकला रामनारायण विश्वकर्मा डंडा नृत्य, मुनगाशेर पदमा पटेल लोक कला मंच, देवरी तोरण यादव राउत नाचा, चेतन यादव देवादा बेरला अखाड़ा की प्रस्तुति होगी।





