#अंतरराष्ट्रीय

राजपाल यादव तिहाड़ से बाहर, बोले- 55 साल तक देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा

Advertisement Carousel

 

नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव अब तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। वे चेक बाउंस मामले में पिछले दिनों आत्मसमर्पण कर चुके थे और अब दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और अपने फैंस व सहयोगियों का धन्यवाद किया।

राजपाल यादव ने कहा, “पूरे देश के लोग, बच्चे, बूढ़े, जवान—सभी मेरे साथ हैं। अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप हैं, तो मैं हर जगह जवाब देने के लिए तैयार हूं। हाईकोर्ट का धन्यवाद, मुझे सुनने का मौका दिया गया।” उन्होंने यह भी कहा कि लीगल जानकारी के लिए लोग उनके वकील से संपर्क कर सकते हैं।

जमानत की शर्तें

कड़कड़डूमा कोर्ट ने रिलीज वारंट जारी किया।

उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दी गई।

कोर्ट ने आदेश दिया कि राजपाल यादव 1 लाख रुपये का पर्सनल बॉन्ड और उतनी ही रकम की श्योरिटी जमा करें।

उन्होंने चेक बाउंस राशि के रूप में 1.5 करोड़ रुपये कंपनी के बैंक अकाउंट में जमा किए।

राजपाल यादव अब भतीजी की शादी और होली का त्योहार अपने घर मना सकेंगे। उनका कहना है कि वे अगली सुनवाई में भी उपस्थित रहेंगे और अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।