Breaking : छत्तीसगढ़ के अलाइड सर्विस अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नति,ऋषभ पराशर और तरुण किरण हुए पदोन्नत
रायपुर। केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने छत्तीसगढ़ के दो अलाइड सर्विस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची (नॉन-एससीएस) के अंतर्गत की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध चयन करते हुए निम्नलिखित अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नत किया गया:
ऋषभ कुमार पराशर – वर्तमान में राज्य वित्त सेवा में कार्यरत
तरुण कुमार किरण – वर्तमान में जीएसटी विभाग में कार्यरत
यह नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और संबंधित विनियमों के तहत की गई है।
इस कदम से छत्तीसगढ़ के अलाइड सर्विस अधिकारियों को प्रशासनिक सेवा में उच्च जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा।





