#प्रदेश

गिधवा टैंक में पहली बार पहुंची प्रवासी मल्लार्ड बत्तख, क्षेत्र की पर्यावरणीय पहचान बढ़ी

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पक्षी विहार क्षेत्र गिधवा टैंक में इस वर्ष अक्टूबर 2025 में पहली बार प्रवासी मल्लार्ड बत्तख ने आगमन दर्ज कराया। लंबी प्रवासी यात्रा पूरी कर यह आकर्षक जलपक्षी शांत और स्वच्छ जलाशय में बस गया।

गिधवा टैंक में सुरक्षित आवास, भरपूर जल और प्राकृतिक भोजन मिलने से मल्लार्ड स्थानीय और अन्य प्रवासी पक्षियों के साथ सहज रूप से घुल-मिल गया। इसके आगमन से क्षेत्र और भी पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण बन गया है और पक्षी प्रेमी तथा प्रकृति पर्यवेक्षक इसे देखने और अध्ययन करने के लिए उत्साहित हैं।

यह घटना राज्य में जलाशयों के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के प्रयासों की सफलता का प्रतीक है। स्थानीय प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण विभागों के संरक्षण कार्य और जनजागरूकता प्रयासों के कारण गिधवा टैंक आज प्रवासी पक्षियों के लिए सुरक्षित आश्रय बन चुका है।

मल्लार्ड का आगमन न केवल क्षेत्र की जैव विविधता और प्राकृतिक समृद्धि को दर्शाता है, बल्कि छत्तीसगढ़ की पारिस्थितिक महत्वता को भी उजागर करता है। यह बताता है कि सतत संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों से प्रकृति सकारात्मक प्रतिक्रिया देती है।