#प्रदेश

CG Accident : परीक्षा देने जा रहे 12वीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर

Advertisement Carousel

 

सरगुजा। सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। आज सुबह 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर देने जा रहे दो छात्र NH43 मार्ग पर बाइक से जा रहे थे।

बतौली थाना क्षेत्र के शांतिपारा–कुनकुरी मुख्य मार्ग पर उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पड़ी गिट्टी में फिसल गई और करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में बेलकोटा निवासी निष्क एक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि झेराडीह निवासी अनिकेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह हादसा क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गया है।