#प्रदेश

तालाब में फंसे मगरमच्छ को सुरक्षित बचाया, नवा रायपुर की जंगल सफारी में मिला नया ठिकाना

Advertisement Carousel

 

रायपुर। बलौदाबाजार जिले के ग्राम हरदी में तालाब में फंसे एक विशाल मगरमच्छ का वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित वातावरण में पहुंचाया। बाद में उसे जंगल सफारी, नवा रायपुर में स्थानांतरित किया गया।

यह अभियान वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

जानकारी के अनुसार, ग्राम हरदी के ग्रामीण तालाब में सामूहिक रूप से मछली पकड़ रहे थे, तभी उनके जाल में मगरमच्छ फंस गया। स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर के निर्देश पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची। परिक्षेत्र सहायक एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को जाल से बाहर निकाला।

रेस्क्यू के बाद पशु चिकित्सकों द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों की सलाह पर उसे नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी में छोड़ा गया, जहां उसके अनुकूल प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध है।

जागरूक ग्रामीणों की सराहना

ग्राम हरदी के लोगों ने पहले भी वन्यजीव संरक्षण के मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई है। इस घटना में भी उनकी तत्परता से संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष टल गया।

वन्यजीव संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम

राज्य शासन की जागरूकता योजनाओं और वन विभाग की सक्रियता के कारण अब ग्रामीण वन्यजीवों की सुरक्षा में सहभागी बन रहे हैं। यह घटना दर्शाती है कि प्रशासन और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से वन्यजीव संरक्षण को प्रभावी बनाया जा सकता है।

तालाब में फंसे मगरमच्छ को सुरक्षित बचाया, नवा रायपुर की जंगल सफारी में मिला नया ठिकाना

CGBSE Board Exam 2026: आज से 10वीं