#राष्ट्रीय

‘भारत टैक्सी’ से ड्राइवर बनेंगे मालिक: ‘भारत टैक्सी’ से बदलेगी ड्राइवरों की किस्मत! अमित शाह का बड़ा ऐलान

Advertisement Carousel

 

दिल्ली। अमित शाह ने राजधानी में ‘भारत टैक्सी’ सेवा से जुड़े ड्राइवरों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि खुद मालिक की भूमिका में होगा। बैठक का उद्देश्य सहकारी मॉडल को मजबूत करना और ड्राइवरों को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाना है।

सहकारी मॉडल पर आधारित पहली पहल

बताया गया कि ‘भारत टैक्सी’ सेवा 5 फरवरी को लॉन्च की गई थी। यह देश का पहला ऐप-आधारित प्लेटफॉर्म है, जो सहकारिता सिद्धांतों पर काम करता है। शाह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिचौलियों की भूमिका खत्म कर मेहनत करने वाले ड्राइवरों को सीधा फायदा देना है। इस मॉडल के तहत कमाई का बड़ा हिस्सा सीधे ड्राइवरों को मिलेगा, जिससे उनकी आय और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

ड्राइवरों से संवाद और सुझाव

बैठक के दौरान गृहमंत्री ने ड्राइवरों की समस्याओं और चुनौतियों पर भी चर्चा की। उन्होंने ‘भारत टैक्सी’ से जुड़े सारथियों से फीडबैक लिया और सेवा को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए।

शाह ने दोहराया कि सहकारिता क्षेत्र का विस्तार केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उसे आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले।