#प्रदेश

एक साल जेल में रहने के बाद बजट सत्र में शामिल हुए कवासी लखमा,बीजेपी नेताओं से गले लगकर की मुलाकात,बीजेपी नेताओं से गले लगकर की मुलाकात

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा सदन में उपस्थित हुए और उनका यह दृश्य चर्चा का विषय बन गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुमति मिलने के बाद वे सदन पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बगल में बैठते दिखे।

सदन में आते ही कवासी लखमा ने बीजेपी नेताओं से गले मिलकर सौहार्द का परिचय दिया। वीडियो में वे सबसे पहले मंत्री रामविचार नेताम और इसके बाद अजय चंद्राकर से गले मिलते नजर आए, जबकि कांग्रेस के अन्य विधायक यह दृश्य देखते रहे।

जानकारी के अनुसार, कवासी लखमा को बजट सत्र में उपस्थित होने की विशेष अनुमति दी गई थी। उन्होंने 6 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से अनुमति मांगी थी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उनके सदन में शामिल होने को मंजूरी दी। कोर्ट ने भी उनकी उपस्थिति को लेकर अंतिम निर्णय विधानसभा अध्यक्ष के विवेक पर छोड़ा था। इसके बाद 7 फरवरी को महाधिवक्ता से राय लेकर उन्हें 2026-27 के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई।