सौरभ श्रीवास्तव बने मुख्यमंत्री के ओएसडी, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
रायपुर। राज्य शासन ने दो अधिकारियों की नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और निज सचिव (मुख्यमंत्री) सौरभ श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है।
वहीं, राप्रसे अधिकारी पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नगरीय प्रशासन संचालनालय में अपर संचालक बनाया गया है।
गौरतलब है कि 10 फरवरी को ही उन्हें अपर संचालक पद से मुक्त कर मंत्रालय सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में उप सचिव तथा आईगाट मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया था।





