#मनोरंजन

हाथों में हाथ, चेहरों पर मुस्कान: शादी के बाद पहली बार साथ दिखे ‘विरोश’, फैंस को दिया फ्लाइंग किस

Advertisement Carousel

 

एंटरटेनमेंट न्यूज़ । फैंस के चहेते कपल ‘विरोश’ यानी Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए हैं। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाई। शादी के अगले ही दिन यह न्यूली मैरिड कपल पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आया। एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विजय और रश्मिका ने पैपराजी को पोज दिए और फैंस का अभिवादन किया।

बेहद खुश दिखा न्यूली मैरिड कपल

एयरपोर्ट पर दोनों हाथों में हाथ डाले रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। रश्मिका लाल रंग के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि विजय लाइट व्हाइट शॉर्ट कुर्ते और पैंट में नजर आए। दोनों के चेहरे पर शादी की चमक और बड़ी सी मुस्कान साफ झलक रही थी।

पैपराजी ने जैसे ही उन्हें बधाई दी, कपल ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इतना ही नहीं, दोनों ने फैंस को फ्लाइंग किस भी दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आठ साल बाद रिश्ते को मिला नाम

करीब आठ साल तक चले रिलेशनशिप के बाद विजय और रश्मिका ने शादी का फैसला लिया। शादी की रस्में तेलुगु और कोडवा परंपराओं के अनुसार पूरी की गईं। जैसे ही कपल ने अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कीं, फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों की बाढ़ आ गई।

फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

दोनों की पहली मुलाकात 2018 में रिलीज हुई फिल्म Geetha Govindam के सेट पर हुई थी। इसके बाद 2019 में आई फिल्म Dear Comrade में भी दोनों साथ नजर आए। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था।

अब आखिरकार ‘विरोश’ की शादी ने फैंस का लंबा इंतजार खत्म कर दिया है।