#प्रदेश

रायपुर–रतनपुर रोड हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की टक्कर में 4 की मौत, 1 घायल

Advertisement Carousel

बिलासपुर। रायपुर–रतनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने हुई।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे ट्रेलर (क्रमांक CG 11 BD 9044) सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर अपनी लेन से बाहर निकल गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो (क्रमांक CG 04 MQ 4220) से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर पास खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया।

स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों के नाम और विवरण:

छत्रपाल रात्रे (37), पिता बालाराम रात्रे, ग्राम कुवागांव, थाना तखतपुर

विशाल लहरें (25), पिता राजकुमार लहरें, बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली

अनमोल लहरें (14), पिता संजय लहरें, बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली

सोनू मिरी (28), निवासी कोटा

घायल व्यक्ति को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।