#प्रदेश

महिला शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन कल, 108 महिलाओं और 51 सामाजिक संगठनों का होगा सम्मान

Advertisement Carousel

 

रायपुर। लाहोटी मित्र मंडल द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 108 महिलाओं एवं 51 सामाजिक सेवाभावी संगठनों का विशाल सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 1 मार्च, रविवार को शाम 4:00 बजे से 9:00 बजे तक वृंदावन हाल सभागार, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में सर्वश्री डॉ. राजश्री देवांगन, श्रीमती वंदना पांडे, श्रीमती दीपिका वैष्णव, श्रीमती जीत देवांगन, राजेश बरलोटा, राजेश सिंह, पप्पू दुल्हानी, धर्मेंद्र दुर्गा एवं राजेश अग्रवाल (वृंदावन) शामिल रहेंगे।

संस्था के संरक्षक छबिलाल सोनी द्वारा कविता पाठ के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। यह संस्था का सफलतापूर्वक 13वां वर्ष है।

संस्था के मुख्य सहयोगियों में श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा, अजंता चौधरी, रिया तिवारी, अनीता चौहान, हेतल चौहान, खुशबू शर्मा, सुचित्रा वर्धन, रितु गुप्ता, जे.एस. ठाकुर, मनोज पांडे, देवेंद्र सोनी, गौरव दुबे, महेश अस्पलिया सहित अन्य सदस्य तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। प्रत्येक नारी शक्ति का 18 वस्तुओं से विशेष सम्मान किया जाएगा।

प्रदेश में यह कार्यक्रम अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। होली पर्व के कारण इस वर्ष यह आयोजन 8 मार्च के स्थान पर 1 मार्च को किया जा रहा है।कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने उक्त जानकारी प्रदान की।