#प्रदेश

नवसृजन मंच का 15 मार्च को ‘छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान’ समारोह

Advertisement Carousel

० 51 महिलाओं और 11 महिला स्वसहायता समूहों को किया जाएगा सम्मानित

रायपुर। प्रदेश की सामाजिक संस्था नवसृजन मंच छत्तीसगढ़, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 15 मार्च को “छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान” समारोह आयोजित कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 51 महिलाओं को यह सम्मान मिलेगा। इसके साथ ही समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 11 महिला स्वसहायता समूहों को “महतारी गौरव सम्मान” प्रदान किया जाएगा।

सम्मान के लिए चयन प्रक्रिया

नवसृजन मंच द्वारा यह आयोजन कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है।

शिक्षा, खेलकूद, चिकित्सा, पत्रकारिता, पुलिस सेवा, महिला उद्यमिता, विज्ञान, प्रशासन, समाज सेवा, राजनीति, विधि, सौंदर्य, धार्मिक और अन्य क्षेत्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए।

चयन समिति में पदमा शर्मा, मनीषा सिंह और डॉ. रश्मि चावरे शामिल हैं।

बस्तर, जशपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, अंबिकापुर, महासमुंद, धमतरी, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कबीरधाम और रायपुर सहित अन्य जिलों से आवेदन प्राप्त हुए।

समारोह की विशेषताएँ

कार्यक्रम पारंपरिक छत्तीसगढ़ी शैली में आयोजित होगा।

सम्मानित महिलाओं को रुपिया माला, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

महिला स्वसहायता समूहों को महतारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

समारोह का समय और स्थान

दिनांक: 15 मार्च 2026

समय: सायं 5 बजे

स्थान: वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर

कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में नवसृजन मंच के कांतिलाल जैन, किशोर महानंद, विनय शर्मा, डॉ. यूलेंद्र राजपूत, राजेश साहू, नरेश नामदेव, मनोज जैन और डॉ. तृष्णा साहू सक्रिय रूप से जुटे हैं।