#प्रदेश

दुर्ग में 6 एकड़ में अफ़ीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, राइस मिल संचालक समेत 3 गिरफ्तार

Advertisement Carousel

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध अफ़ीम की खेती का बड़ा मामला उजागर किया है। शिवनाथ नदी के किनारे करीब 6 एकड़ जमीन पर अफ़ीम के पौधे लगाए गए थे। पुलिस ने पूरे खेत से पौधे उखाड़कर जब्त कर लिए हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इन पौधों की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें खेत के मालिक और भाजपा से निलंबित राइस मिल संचालक विनायक ताम्रकार, मनीष ठाकुर और राजस्थान का निवासी विकास विश्नोई शामिल हैं।

जांच में सामने आया है कि खेती के लिए बाहरी लोगों को बुलाया गया था, ताकि स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी न मिल सके। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अफ़ीम की खेती पहली बार की गई थी या पहले से यह काम धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा था।

इस मामले में पुलिस ने NDPS Act के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जब्त किए गए पौधों की न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने सैंपलिंग भी कराई गई है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।