#प्रदेश

Big News राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने बनाए केंद्रीय पर्यवेक्षक, बिहार की जिम्मेदारी संभालेंगे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा

Advertisement Carousel

रायपुर। राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होना है। इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

पार्टी ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को भी बिहार की जिम्मेदारी दी गई है।

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव होना है, जहां कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें एनडीए की ओर से जनता दल यूनाइटेड के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व विधायक शिवेश कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने एडी सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बिहार में पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला दिलचस्प हो गया है, क्योंकि उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने से चुनाव की स्थिति बन गई है। इसे देखते हुए भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

इसके अलावा पार्टी ने हरियाणा के लिए गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी और ओडिशा के लिए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है।