#प्रदेश

जशपुर में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, भाई को बचाने उतरी बहन भी डूबी

Advertisement Carousel

 

जशपुर। जशपुर जिले के ग्राम कलिया में रविवार शाम एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें तालाब में डूबने से दो भाई-बहन की मौत हो गई। घटना ने पूरे गांव में शोक का माहौल पैदा कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कलिया निवासी जितेन्द्र दास के बच्चे, विष्णु दास (9 वर्ष) और योगिता दास (12 वर्ष) जंगल से महुआ बीनकर लौट रहे थे। रास्ते में तालाब में नहाने लगे, तभी विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबते देख बहन योगिता ने उसे बचाने के लिए तालाब में कूदा, लेकिन दोनों डूब गए।

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। पोस्टमार्टम के लिए शव बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए हैं।घटना ने पूरे गांव में मातम छा गया है और ग्रामीण हादसे की दु:खद परिस्थितियों से स्तब्ध हैं।