#प्रदेश

शिक्षा प्रचारक समिति ने होली मिलन समारोह में खेली फूलों की होली

Advertisement Carousel

रायपुर। शिक्षा प्रचारक समिति में होली मिलन का कार्यक्रम स्थानीय हीरापुर स्थित वामन राव लाखे स्कूल क्रमांक 2 में आज तीनों शैक्षणिक संस्थान महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय वामन स्कूल क्रमांक 1 एवं वामन राव लाखे स्कूल क्रमांक 2 में 200 से अधिक प्राध्यापक, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी ने मिलकर फूलों का होली मिलन का कार्यक्रम रखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित शिक्षा प्रचारक समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि अल्प संसाधन में भी यह संस्थान गरीब और मध्यमवर्गीय बच्चों के परिवारों को उच्चतम शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। एवं वामन राव लाखे स्कूल क्रमांक 1अंग्रेजों के जमाने से ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में समिति द्वारा लगभग प्रत्येक वर्ष 3000 बच्चों का अध्यापन का कार्य कराया जा रहा है. यहां से पढ़ाई पूरा कर अनेक ऐसे छात्र-छात्र हैं जिन्होंने भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में अपना सेवाएं प्रदान की एवं इस राज्य का नाम रोशन किया।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनिल तिवारी जी ने कहा कि यह संस्थान सभी प्रकार के बच्चों के लिए उच्च कोटि के सपनों को पूरा करती है. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि किसी भी निजी संस्थान को चलते हुए यदि 100 वर्ष पूरा हो गए हो तो निश्चित रूप से उनके द्वारा सामान्य उद्देश्यों को लेकर लोक कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार के कार्य किए गए होंगे। यही इस बात का घोतक है कि सीमित संसाधन होने के बावजूद आज तक ऐसे संस्थान सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं. कार्यक्रम का संचालन मैडम परमार ने किया एवं स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मंजू साहू, आशा बोस,भारती मैंम व बड़ी संख्या में संस्थान के सभी प्राध्यापक एवं शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहें।