#प्रदेश

साहू समाज में विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन, युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी शशिकांत साहू को

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया है। जारी मनोनयन सूची के अनुसार न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक रूपेश साहू को बनाया गया है, जबकि युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी शशिकांत साहू को सौंपी गई है।

इसी प्रकार व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक राजकुमार साहू, सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ के संयोजक लीलाधर साहू तथा साहित्य सृजन प्रकोष्ठ के संयोजक माखन राम साहू को नियुक्त किया गया है। किसान प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी चोवा राम साहू को दी गई है।

महिला प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती दिव्या कलिहारी और आईटी सेल प्रकोष्ठ के संयोजक द्वारिका साहू बनाए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने सभी नव नियुक्त संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाजहित में संगठन को नई दिशा और गति देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रकोष्ठों के विस्तार के लिए अध्यक्ष की अनुमति अनिवार्य होगी तथा संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा।