#मनोरंजन #फिल्म.

रैपर बादशाह को गैंगस्टर लॉरेंस गैंग की धमकी, पानीपत में मनी एक्सचेंज ऑफिस पर 7 राउंड फायरिंग

Advertisement Carousel

पानीपत। गैंगस्टर Lawrence Bishnoi के गैंग की ओर से मशहूर रैपर Badshah को सोशल मीडिया पर धमकी देने का मामला सामने आया है। यह धमकी “रणदीप मलिक अनिल पंडित” नाम के सोशल मीडिया पेज से पोस्ट कर दी गई है।

पोस्ट में बादशाह के एक गाने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया गया कि गाने के जरिए हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की गई है। पोस्ट में लिखा गया कि “2024 में पहले ट्रेलर दिखाया था, इस बार सीधे माथे पर गोली मारेंगे।”

पानीपत में मनी एक्सचेंज ऑफिस पर फायरिंग

इस बीच Panipat, Haryana के मॉडल टाउन इलाके में शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे एक मनी एक्सचेंज कार्यालय पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी।

बदमाशों ने कार्यालय के बाहर से 7 राउंड फायर किए।

गोलियां ऑफिस के शीशों पर लगीं।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

कार्यालय संचालक को पहले से शक था कि कुछ लोग उसकी रेकी (निगरानी) कर रहे हैं। उसने करीब आधा घंटा पहले डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस की सलाह पर वह शिकायत दर्ज कराने थाने गया था, इसी दौरान बदमाशों ने हमला कर दिया।

सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी का दावा

फायरिंग के बाद उसी सोशल मीडिया पेज से पोस्ट डालकर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। पोस्ट में लिखा गया कि मनी एक्सचेंज कार्यालय से हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजा जा रहा था, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है।

पोस्ट में यह भी कहा गया कि पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया, इसलिए इस बार “ट्रेलर दिखाया गया है, पिक्चर अभी बाकी है।”

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधीक्षक Bhupender Singh ने बताया कि सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।