#प्रदेश #राष्ट्रीय

केरल चुनाव: भाजपा की पहली सूची जारी, 47 उम्मीदवार घोषित; राजीव चंद्रशेखर और मुरलीधरन मैदान में

Advertisement Carousel

 

तिरुवनंतपुरम। आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहले चरण में 47 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को नेमोम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि वी. मुरलीधरन को कझक्कूट्टम सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को मंजेश्वर सीट से मैदान में उतारा गया है।

भाजपा ने कोझिकोड नॉर्थ से नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है। नव्या भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय नेता हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, हालांकि उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

सूची में पलक्कड़ से शोभा सुरेंद्रन, त्रिशूर से पद्मजा वेणुगोपाल और पूंजार से पी.सी. जॉर्ज जैसे प्रमुख नाम भी शामिल हैं।

इससे पहले माकपा ने भी विधानसभा चुनाव के लिए 81 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पार्टी ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन सहित 11 मंत्रियों को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। माकपा के प्रदेश सचिव एम.वी. गोविंदन के अनुसार घोषित उम्मीदवारों में छह पार्टी समर्थित निर्दलीय भी शामिल हैं। कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है, जिन्हें जल्द घोषित किया जाएगा।

क्रमांक विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार
1 मंजेश्वर के. सुरेंद्रन
2 उदमा मनुलाल मेलोत
3 कान्हागढ़ बलराज एम.
4 पय्यानूर ए.पी. गंगाधरन
5 अज़ीकोड के.के. विनोद कुमार
6 कन्नूर सी. रघुनाथ
7 मानंथवाडी (एसटी) पी. श्याम राज
8 सुल्तान बाथेरी (एसटी) कविता ए.एस.
9 वडकारा के. दिलीप
10 कुट्टियाडी रामदास मनलेरी
11 नादापुरम सी.पी. विपिन चंद्रन
12 किलांडी सी.आर. प्रफुल कृष्णन
13 पेराम्ब्रा एम. मोहनन मास्टर
14 बलुस्सेरी (एससी) सी.पी. सतीशन
15 एलाथूर टी. देवदास
16 कोझिकोड नॉर्थ नव्या हरिदास
17 कोझिकोड साउथ टी. रनीश
18 बेपोर के.पी. प्रकाश बाबू
19 कुन्नामंगलम वी.के. सजीवन
20 शोरनूर शंकु टी. दास
21 ओट्टापलम मेजर रवि
22 मलमपुझा सी. कृष्णकुमार
23 पलक्कड़ शोभा सुरेंद्रन
24 चेलक्करा (एससी) के. बालकृष्णन
25 मनालूर के.के. अनीश कुमार
26 त्रिशूर पद्मजा वेणुगोपाल
27 इरिंजलकुड़ा संतोष चेराकुलम
28 देविकुलम (एससी) एस. राजेंद्रन
29 पाला शोन जॉर्ज
30 वॉयकॉम (एससी) के. अजित
31 कंजीरापल्ली जॉर्ज कुरियन
32 पूंजार पी.सी. जॉर्ज
33 अम्बालाप्पुझा अरुण अनिरुद्धन
34 हरिपद संदीप वाचस्पति
35 चेंगन्नूर एम.वी. गोपाकुमार
36 त्रिरुवल्ला अनूप एंटनी
37 कारुनागप्पल्ली बीएस जितिनदेव
38 कुन्नथूर (एससी) रजी प्रसाद
39 कोट्टारक्करा आर. रेशमी
40 चाथन्नूर बीबी गोपकुमार
41 अटिंगल पी सुधीर
42 नेदुमंगढ़ युवराज गोकुल
43 कझक्कूट्टम वी मुरलीधरन
44 वट्टीयूरकावू आर श्रीलेखा
45 नेमोम राजीव चंद्रशेखर
46 परासला गिरीश नैय्यर
47 कट्टकाड़ा पीके कृष्णदास

नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है। नव्या भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं। उन्होंने 2024 में केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। राहुल गांधी के सीट छोड़ने पर यहां उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में नव्या को हार का सामना करना पड़ा था।

माकपा ने किया था 81 उम्मीदवारों का एलान
इससे पहले केरल में रविवार को माकपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 81 उम्मीदवारों का एलान किया। इसमें मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और 11 मंत्रियों के भी नाम शामिल हैं। माकपा के प्रदेश सचिव एमवी गोविंदन ने बताया कि 81 उम्मीदवारों में से छह पार्टी समर्थित निर्दलीय हैं। पांच निर्वाचन क्षेत्रों कोडुवल्ली, कोट्टक्कल, कोंडोट्टी, तिरुर और पलक्कड़ के लिए स्वतंत्र उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 56 मौजूदा विधायक चुनाव लड़ रहे हैं।