#प्रदेश

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा फैसला: मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाए गए, नए अधिकारियों को जिम्मेदारी

Advertisement Carousel

कोलकाता। Election Commission of India ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव Nandini Chakraborty को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह 1993 बैच के आईएएस अधिकारी Dushyant Narialawala को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी के साथ राज्य के गृह सचिव Jagdish Prasad Meena को भी पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर Sanghamitra Ghosh को नया गृह सचिव बनाया गया है।

दरअसल, चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है। इस दौरान चुनाव आयोग को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करने का अधिकार होता है ताकि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जा सकें।

नए मुख्य सचिव Dushyant Narialawala इससे पहले राज्य सरकार के उत्तर बंगाल विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। वे आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। आयोग ने उन्हें सोमवार दोपहर 3 बजे तक पदभार संभालने का निर्देश दिया है।