एक दौड़ भगवान झूलेलाल के नाम में सिंधी समाज के साथ शामिल हुई बबीता

रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के द्वारा एक दौड़ भगवान झूलेलाल के नाम मरीन ड्राइव पर आयोजित की गई जिसमें तारक मेहता फ्रेम टीवी स्टार मुनमुन दत्ता (बबिता) जी प्रदेश पंचायत के आयोजन में समाज जनों के साथ शामिल हुई.
एक प्रेस विज्ञप्ति में पंचायत के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने बताया कि हजारों की संख्या में समाजजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग के आयोजन में शामिल हुए बबीता द्वारा आयोलाल झूलेलाल के जयकारे लगवाए गए तथा सभी सिंधी समाजजनों को चेट्रीचंड्र की बधाइयां दी. वहीं इंदौर से आई एंकर सोनम पोपटानी ने अपने चुलबुले अंदाज से समा बांध दिया।
भारी उत्साह के साथ समाज जनों ने जुंबा और विभिन्न योग और एक्सरसाइज के बाद भगवान झूलेलाल के जयकारे के साथ मरीन ड्राइव से दौड़ लगाई। जिसका समापन घड़ी चौक में हुआ। आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी के साथ महिला विंग से दीक्षा रामानी, कनक खेमानी, हेमा अमेसर,जूही दरयानी, चंचल बजाज जया नेभानी, तनीषा नानजियानी, सीमा नचरानी, वंदना खुराना के साथ , बलराम आहूजा, महेश रोहरा,विकास रुपरेला, अनिल लाहोरी, मनीष पंजवानी,रतन वरल्यानी, राजू चन्दनानी, रवि चरयानी एवं पूरी टीम शामिल हुई.





