#प्रदेश #राष्ट्रीय

बंगाल में BJP की दूसरी सूची जारी: रूपा गांगुली और शुभेंदु अधिकारी के भाई को मिला टिकट

Advertisement Carousel

 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 111 नाम शामिल हैं। इससे पहले पार्टी 144 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी थी। अब तक कुल 255 सीटों पर उम्मीदवार तय हो चुके हैं, जबकि 39 सीटों पर फैसला अभी बाकी है।

सूची में कई बड़े और चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली को टिकट दिया गया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

बड़ी और महत्वपूर्ण उम्मीदवारों की सूची

निसिथ प्रमाणिक — मथाभांगा

शंकर अधिकारी — चोपड़ा

कौस्तव बागची — बैरकपुर

अरूप चौधरी — कामरहाटी

रेखा पात्रा — हिंगलगंज

प्रियंका टिबरेवाल — एंटली

तपस रॉय — मानिकतला

इस बार के बड़े बदलाव

हिरण चटर्जी को खड़गपुर सदर से हटाकर श्यामपुर से उम्मीदवार बनाया गया।

बिष्णुपुर (एससी) विधानसभा सीट पर उम्मीदवार बदला गया और विस्वजीत खान को उतारा गया।

जॉयपुर विधानसभा में बिस्वजीत महतो को BJP ने समर्थन दिया।

चुनाव की तारीखें

पहला चरण: 23 अप्रैल — 152 सीटें

दूसरा चरण: 29 अप्रैल — 142 सीटें

परिणाम: 4 मई

सूची को अंतिम रूप देने के लिए BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की कई बैठकें हुईं, जिसकी अध्यक्षता नरेंद्र मोदी ने की।

39 सीटों पर अभी भी नाम तय होने बाकी हैं। पार्टी इन सीटों पर जीत के समीकरण को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला करना चाहती है।