#प्रदेश

मैनपुर के आमामोरा-ओड़ में ओलावृष्टि से बिछी बर्फ की चादर, कश्मीर जैसा नजारा

Advertisement Carousel

गरियाबंद (राजेंद्र ठाकुर)। गरियाबंद जिला के मैनपुर एवं देवभोग क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। भीषण गर्मी और उमस के बाद दोपहर में आए आंधी-तूफान और तेज ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, “मिनी कश्मीर” के नाम से प्रसिद्ध पहाड़ी गांव आमामोरा और ओड़ में लगभग आधे घंटे तक जोरदार ओलावृष्टि हुई। ओलों की मोटी परत जमने से पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढका नजर आया और दृश्य कश्मीर जैसा प्रतीत हुआ।

अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। ओलावृष्टि से महुआ और आम की फसल को व्यापक क्षति पहुंची है। पहले से तैयार फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।