#मनोरंजन

Box Office : धुरंधर 2 ने तोड़ा ‘जवान’ का रिकॉर्ड, पहले दिन 100 करोड़ पार

Advertisement Carousel

एंटरटेनमेंट न्यूज़। धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस अपडेट: गुरुवार को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने पहले ही दिन धमाल मचा दिया। फिल्म ने पेड प्रीव्यू से पहले ही लगभग 50 करोड़ रुपये कमाए थे और पहले दिन का कलेक्शन सुनकर सब हैरान हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का कमाई का रिकॉर्ड बनाया, वहीं नेट कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस तरह यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन गई है।

फिल्म ने अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ के ओपनिंग डे कलेक्शन 28 करोड़ रुपये को भी पीछे छोड़ दिया। साथ ही बॉलीवुड की बड़ी हिट फिल्मों जैसे ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘पुष्पा 2’ के पहले दिन के रिकॉर्ड भी टूट गए।

साउथ फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी इसी दिन रिलीज़ हुई थी, लेकिन यह ‘धुरंधर 2’ की धमाकेदार कमाई के सामने टिक नहीं सकी। इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 31.50 करोड़ रुपये की कमाई की। तमिल वर्जन ने 958 शो के साथ 1.16 करोड़, तेलुगु वर्जन ने 1112 शो के साथ 2.12 करोड़ रुपये कमाए। मलयालम और कन्नड़ वर्जन का कलेक्शन अपेक्षाकृत कम रहा।

फैंस की बढ़ती उत्सुकता, पेड प्रीव्यू और रणवीर सिंह की स्टार पावर ने मिलकर इस फिल्म को पहले ही दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल कर दिया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का दबदबा जारी रहने की संभावना है और अगले कुछ दिनों में इसका कलेक्शन और बढ़ने की उम्मीद है।