#प्रदेश

CG Budget Session : छत्तीसगढ़ में अब नहीं लगाए जाएंगे छातीम के पेड़, पर्यावरण मंत्री ने सदन में किया बड़ा ऐलान

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन सदन में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बड़ा ऐलान किया कि प्रदेश में अब छातीम के पेड़ कहीं भी नहीं लगाए जाएंगे।

मामला तब उठाया गया जब बजट सत्र के प्रश्नकाल में बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने कहा कि छातीम के पेड़ से अस्थमा और अन्य सांस संबंधी बीमारियों का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि देश के लगभग 11 राज्यों में पहले ही इस पेड़ पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

इसके बाद मंत्री चौधरी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नए छातीम के पेड़ नहीं लगाए जाएंगे और वर्तमान में लगे पेड़ों को हटाने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कोनोकार्पस पेड़ को लेकर सरकार सतर्क है और इस पर भी प्रतिबंध लगाने की संभावना है।

इस निर्णय को स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा दोनों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।