सीएम साय के निर्देशानुसार गरियाबंद के सौर विद्युतीकृत ग्रामों में संयंत्र हुए कार्यशील, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

० भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष एवं राजेश सिंह राणा, सीईओ, क्रेडा के कुशल नेतृत्व से राज्य सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्राप्त कर रहा नित नया आयाम
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार गरियाबंद जिले के सौर ऊर्जा संयंत्रों का कार्य सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। इसके बाद ग्रामीणों में बड़ी उत्साह की लहर दौड़ गई है।
क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी एवं सीईओ राजेश सिंह राणा के नेतृत्व में राज्य में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।
ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत कार्यवाही
भारत सरकार और राज्य सरकार की सौर आधारित योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के 38 ग्रामों को विद्युतीकृत किया गया है। 107 सोलर पॉवर प्लांटों की कुल क्षमता 513 किलोवॉट है और इससे 3907 परिवारों को बिजली कनेक्शन प्रदान किया गया है।
इनमें से 7 ग्रामों के 13 सोलर प्लांट की बैटरी खराब होने के कारण कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। ग्रामीणों की लगातार मांग और मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा ने तत्काल कार्यवाही करते हुए नई बैट्री बैंक प्रदान की और संयंत्रों को कार्यशील कराया।

ग्रामीणों में खुशी और प्रशंसा
इस त्वरित कार्यवाही से इन 13 ग्रामों के निवासियों को रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था पुनः सुनिश्चित हो गई है। ग्रामीणों ने क्रेडा के अधिकारियों और सीईओ राजेश सिंह राणा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
राज्य में इस प्रकार के प्रयास गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के क्रियान्वयन में नए मानक स्थापित कर रहे हैं और ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।




