#प्रदेश

सनातन हिन्दू नव वर्ष 2083 पर भव्य शोभायात्रा, शहर में गूंजे जयकारे

Advertisement Carousel

रायपुर। सनातन हिन्दू नव वर्ष 2083 के अवसर पर ब्रह्म राष्ट्र एकम द्वारा शुक्रवार को एक भव्य शोभायात्रा (बाइक रैली) का आयोजन किया गया। शोभायात्रा शाम 6:00 बजे फाफाडीह चौक स्थित रामदेव बाबा मंदिर से प्रारंभ हुई।

रैली के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगातार जय-जयकार के नारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग जेल रोड, शास्त्री चौक, मोती बाग चौक, महिला पुलिस थाना चौक, नगर निगम, सप्रे स्कूल, श्याम टॉकीज चौक, बुद्धेश्वर मंदिर चौक और शीतला मंदिर होते हुए महामाया मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

आयोजकों के अनुसार रैली के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति ली गई थी तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु ध्वज लेकर शामिल हुए और उत्साहपूर्वक जयघोष करते रहे।

कार्यक्रम में ब्रह्म राष्ट्र एकम की अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा, सचिव लक्ष्मी नारायण लाहोटी, कोषाध्यक्ष रिया तिवारी, उपाध्यक्ष दीपिका वैष्णव, संगठन मंत्री मनोज पांडे, उपाध्यक्ष खुशबू शर्मा, संरक्षक छबीलाल सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विशेष रूप से पल्लवी थवाईत का समूह भी रैली में शामिल हुआ।

बुद्धेश्वर मंदिर से महामाया मंदिर तक ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी। समापन अवसर पर महामाया मंदिर में प्रसाद एवं शरबत का वितरण किया गया।

इस संबंध में जानकारी ब्रह्म राष्ट्र एकम के सचिव लक्ष्मी नारायण लाहोटी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।