#प्रदेश

भारत फाउंडेशन ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर

Advertisement Carousel

रायपुर। जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के संकल्प को दोहराते हुए बेहतर भारत फाउंडेशन द्वारा वार्ड क्रमांक 9 (पंडित मोतीलाल नेहरू), जोन क्रमांक 9 क्षेत्र में 101वां निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन जोन अध्यक्ष गोपेश कुमार साहू के मार्गदर्शन तथा समाजसेवी नरेश मनुजा एवं नवीन वर्मा के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया।

शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। आयोजन के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया, जिनमें मुख्य रूप से एएसजी नेत्र अस्पताल के डॉ. रामजीत यादव द्वारा आंखों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। नमन डेंटल हॉस्पिटल की डॉ. नेहा मिश्रा ने मुख स्वास्थ्य और दांतों की सुरक्षा के सुझाव दिए। आईएलएस अस्पताल की डॉ. तेष्णा नाग द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर व अन्य सामान्य बीमारियों की जांच कर उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया।

शिविर का एक मुख्य आकर्षण रक्तदान शिविर रहा, जो आशीर्वाद ब्लड बैंक के तकनीकी सहयोग से संचालित हुआ। क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों ने बड़ी संख्या में रक्तदान कर ‘रक्तदान-महादान’ के संदेश को चरितार्थ किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। 101वें शिविर के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की और इस तरह के आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की पूरी टीम और स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।