#प्रदेश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: तेज अंधड़, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के लिए अगले 24 घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में तेज अंधड़, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है।

बीते दिनों बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तेज आंधी के साथ भारी बारिश और ओले गिरे। वहीं बस्तर संभाग के जगदलपुर, बकावंड और साकोला में पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

तापमान की बात करें तो दुर्ग में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 21 मार्च को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: तेज अंधड़, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट

Chaitra Navratri 2026 3rd Day Puja :