#मनोरंजन

Dhurandhar 2 Box office collection : ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, वर्ल्डवाइड कमाई 500 करोड़ के पार

Advertisement Carousel

 

एंटरटेनमेंट न्यूज़। धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई करते हुए 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ओपनिंग से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया। ईद की छुट्टी का भी फिल्म को भरपूर फायदा मिला, जिसके चलते तीसरे दिन यानी शनिवार को इसने 113 करोड़ रुपये की कमाई की।

तीन दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 339 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

भारत में अब तक का कलेक्शन

पेड प्रिव्यू: 43.00 करोड़ रुपये
पहला दिन: 102.55 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 80.72 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 113 करोड़ रुपये
कुल: 339 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल

फिल्म का जलवा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। वर्ल्डवाइड भी धुरंधर 2: द रिवेंज ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब तक 501.04 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

भारत ग्रॉस: 404.54 करोड़ रुपये
ओवरसीज कलेक्शन: 96.50 करोड़ रुपये

2026 की सबसे बड़ी फिल्म बनी

साल 2026 में रिलीज हुई फिल्मों में धुरंधर 2: द रिवेंज वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, ऑल टाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन की सूची में यह 30वें स्थान पर है।

टॉप 5 (2026 वर्ल्डवाइड कलेक्शन)

धुरंधर 2 – 476-545 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 – 464.50 करोड़ रुपये
माना शंकरा वर प्रसाद गारू – 300 करोड़ रुपये
द राजा साब – 208.38 करोड़ रुपये
अनगनगा ओका राजू – 100.20 करोड़ रुपये

फिल्म की तेज रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।