#प्रदेश

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 17 दिनों में पांचवां मामला

Advertisement Carousel

 

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के घटगांव गांव का है, जहां सब्जियों की बाड़ी के बीच छिपाकर अफीम उगाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, पिछले 17 दिनों के भीतर प्रदेश में अफीम की अवैध खेती मिलने का यह पांचवां मामला है। वहीं, बीते दो दिनों में जिले में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

इससे पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। जांच में पता चला था कि झारखंड का रहने वाला एक व्यक्ति पिछले 10–12 वर्षों से खेती के नाम पर जमीन लेकर अवैध अफीम की खेती कर रहा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्थानीय किसान से तरबूज और ककड़ी की खेती के लिए खेत लिया था, लेकिन उसकी आड़ में अफीम उगाई जा रही थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।